फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   corona infected medical college chairman is on oxygen

जेएन मेडिकल कॉलेज के कोरोना संक्रमित चेयरमैन कृत्रिम ऑक्सीजन पर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
corona infected medical college chairman is on oxygen
अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज के एक विभाग के 64 वर्षीय चेयरमैन के कोरोना संक्रमण ग्रस्त होने के बाद उनका उपचार दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के चलते कृत्रिम ऑक्सीजन पर लाया गया है। चेयरमैन की पत्नी, जो की स्वयं डॉक्टर हैं और स्वास्थ्य विभाग में बड़े पद से रिटायर हुई हैं, उन्होंने बताया कि चेयरमैन के सभी महत्वपूर्ण अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। बुखार भी उतर गया है । अब केवल फेफड़ों का संक्रमण बचा है। फेफड़ों में संक्रमण के चलते चेयरमैन को सांस लेने में परेशानी हो रही है। जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें ऑक्सीजन लगाई गई है। उनकी डॉक्टर पत्नी ने बताया कि जबसे चेयरमैन को पॉजिटिव पाया गया है तब से 14 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है। यही क्वारंटीन का समय होता है। अब संक्रमण से रिकवर होने का समय है। इसलिए चेयरमैन के जल्दी स्वस्थ होने की उम्मीद की जा रही है। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के एक प्रोफेसर एक रेजिडेंट डॉक्टर और 2 स्टाफ नर्स के और पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल है। अब मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 वार्ड के स्टाफ सहित अन्य विभागों के डॉक्टर स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ की टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed