फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona: 1500 rupees for hotel room, two thousand rupees will have to be paid for treatment.

कोरोना: होटल में कमरे के 1500 रुपये, इलाज के लिए दो हजार रुपये देने होंगे

Mon, 20 Jul 2020 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो आशीष निगम, अलीगढ़
आशीष निगम, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Corona: 1500 rupees for hotel room, two thousand rupees will have to be paid for treatment.
देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले - फोटो : iStock

प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से सक्षम कोविड-19 मरीजों को होटलों में इलाज कराने की सुविधा दे दी है, ताकि अस्पतालों का बोझ कम हो सके। साथ ही सरकार ने इन होटलों में इलाज कराने वाले मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए इलाज की दरें तय कर दी हैं ताकि उनसे अधिक चार्ज न वसूला जाए। सभी होटलों में एक सामान दरें ही रहें।

विज्ञापन


इन होटलों में लक्षणविहीन कोविड-19 पॉजिटिव मरीज ही ठहर पाएंगे। प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस संबंध में 13 बिंदुओं का विस्तृत निर्देश पत्र सभी जिलाधिकारी और सीएमओ को 18 जुलाई को जारी किया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इसको तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


निर्देश के अनुसार होटल के 25 फीसदी कमरे महिलाओं और बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगे। शेष 50 फीसदी कमरे 65 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए होंगे। अवशेष 75 फीसदी कमरे दो मरीजों के बीच में साझा कराए जाएंगे। भर्ती होने वाले मरीजों से होटल का किराया और डाक्टरों के दो हजार रुपये खर्च का सहमति पत्र बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एल-वन स्तर के इलाज की सुविधा देने वाले इन होटलों में साफ सफाई का जिम्मा होटल प्रबंधन का होगा। जिसमें सैनिटाइजेशन, पीपीई किट, साबुन से हाथ धोने से लेकर कोरोना के सभी प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करना होगा। यहां आठ आठ घंटों की तीन शिफ्टों में एक एमबीबीएस डाक्टर, दो नर्स और एक पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा।

मरीजों को यहां सीएमओ के निर्देश पर एंबुलेंस से लाया जाएगा। होटल में आक्सीजन के आठ सिलिंडर भी रहेंगे। अगर मरीज की हालात बिगड़ती है तो उसको एल-टू और एल थ्री हास्पिटल में शिफ्ट कराया जाएगा। ऐसी स्थिति में एडवांस से अवशेष धनराशि का भुगतान मरीज को करा दिया जाएगा। इतना ही नहीं इन होटलों में भर्ती होने के लिए भी सीएमओ की सहमति को जरूरी किया गया है।


महाजन होटल को अपनी टीम के साथ मरीजों के लिए उपलब्ध करा दिया है। अभी तक अन्य किसी होटल ने ये प्रस्ताव नहीं स्वीकार किया है। पीएम मोदी के सेवा भाव के आह्वान से प्रभावित होकर मैं खुद यहां भर्ती 12 मरीजों के उपचार के सभी प्रोटोकोल चेक कर रहा हूं।

-मानव महाजन, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन।
-एक ही रूम में दो मरीजों के ठहरने पर 2000 रुपये प्रतिदिन
-एक ही रूम में एक मरीज के ठहरने पर 1500 रुपये प्रतिदिन
-डाक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ का एकमुश्त चार्ज 2000 रुपये
-सीएमओ की अनुमति-सहमति के बाद ही मरीज होटल में जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed