फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cooperation sought from parties for voter list revision

अलीगढ़ः मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए दलों से मांगा सहयोग

Sat, 13 Nov 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cooperation sought from parties for voter list revision
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इलेक्ट्रोरल रोल ऑब्जर्वर के रूप में शुक्रवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण काम में सहयोग मांगा तथा बूथ लेबल एजेंटों की सूची जल्द उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं राजनीतिक दल आपसी समन्वय बनाकर पात्र मतदाताओं के वोट बनवाएं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मतदाता सूची में दर्ज नामों को अपमार्जित करने, मतदाता सूची में दर्ज गलत प्रविष्टियों को शुद्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ की सूची संबंधित राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी जाए। मंडलायुक्त ने बताया कि एनवीएसपी पोर्टल पर सभी प्रकार के फार्म उपलब्ध हैं। बीएलए एवं बीएलओ में आपसी समन्वय बनाकर काम करें। बैठक में क्वारसी, धनीपुर, नगला मान सिंह, डोरीनगर एवं सर्वोदय इंटर कॉलेज के बूथ बदलने की बात कही गई। वासुदेव विद्यालय, अशोक नगर कॉलोनी में बने बूथ संख्या 204 एवं 205 को भवन जर्जर एवं छोटा होने के कारण बदलने के लिए आग्रह किया गया।
विज्ञापन

बूथ संख्या 292 से 296 तक के बूथ एक ही मतदान केन्द्र में रखे जाने का सुझाव दिया गया।
मंडलायुक्त ने सभी सुझावों पर संबंधित अधिकारियों को स्थलीय भ्रमण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त मनीष कुमार नाहर, सीपीआई से इरफान अंसारी, सीपीआईएम से इदरीश मोहम्मद एवं राजकुमार शर्मा, आप से नदीम, बीजेपी से शैलेंद्र गुप्ता, सपा से विजय प्रजापति, चौ. जितेंद्र सिंह, अब्दुल हमीद घोषी, बीएसपी से लवकुश शर्मा, रतन दीप सिंह, अशोक सिंह एड, कांग्रेस से नदीम गफूर, परवेज खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed