{"_id":"652a306fff709cf2aa0b2aa9","slug":"conversion-for-love-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन: लड्डू खिलाकर किया बेहोश, फिर किया खतना, पूर्व मेयर संग पहुंचा एसएसपी से मिलने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन: लड्डू खिलाकर किया बेहोश, फिर किया खतना, पूर्व मेयर संग पहुंचा एसएसपी से मिलने
Sat, 14 Oct 2023 11:38 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:38 AM IST
सार
अलीगढ़ के हरदुआगंज निवासी युवक ने एसएसपी से मिलकर युवती पक्ष पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। उसका आराेप है कि एक दिन उसे लड्डू खिलाया गया, तो वह बेहोश हो गया। जब होश आया, तो देखा कि उसका खतना हो चुका था।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्यार के लिए धर्म परिवर्तन कर धर्म सिंह से अब्दुल रहमान बने हरदुआगंज के युवक का प्रकरण 13 अक्तूबर को फिर बाहर आ गया। वह पूर्व मेयर शकुंतला भारती संग एसएसपी से मिलने पहुंचा। जहां लड़की पक्ष पर धर्म परिवर्तन व जबरन खतना कराने का आरोप लगाया। साथ में कहा कि शादी का वायदा किया, पर शादी नहीं कराई गई। युवती पक्ष ने उसके खिलाफ बेटी संग छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में जब एसएसपी ने जांच कराई, तो आरोप निराधार पार गए। उजागर हुआ कि युवक ने प्यार की खातिर खुद ही धर्म परिवर्तन किया था।
विज्ञापन
युवक ने एसएसपी को बताया कि गांव की दूसरे समुदाय की किशोरी से प्रेम संबंध होने पर उसके परिवार ने दोनों के मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी थी। किसी तरह दोनों में बातचीत और मिलना शुरू हुआ। परिवार ने शादी का वायदा कर जनवरी में उसे क्वार्सी के वहीद नगर बुलाया। जहां एक कार्यक्रम में उसे नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश कर उसका खतना कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद 24 मई को धोखाधड़ी कर 10 रुपये के नोटरी स्टांप पर शपथ पत्र ले लिया गया। थाने में भी दबाव बनाकर उसकी सहमति ले ली गई। युवक के साथ शादी करने के बजाय दूसरे पक्ष ने बेटी संग छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित दहशत में है। एसएसपी ने एसपी देहात को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
बाद में उजागर हुआ कि युवक पूर्व में खुद 24 मई को धर्म परिवर्तन संबंधी पत्र डीएम को दे चुका है। उस समय उसने यह भी स्वीकारा था कि सब अपनी मर्जी से कर रहा है और कोई दबाव नहीं है। जांच में उजागर हुआ कि वहीद नगर के जिस मकान पर खतना होना बताया गया है, वह जनवरी से बंद है। एसपी देहात पलाश बंसल बताते हैं कि युवक के आरोप वैसे तो निराधार हैं। उसने पूर्व में सब कुछ सहमति से करना स्वीकारा है। अब मुकदमे से बचने के लिए यह बात कह रहा है। फिर भी जांच के बाद ही कुछ तय किया जाएगा।