फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Controversy over more pictures of PM the gazette of AMU centenary celebrations

एएमयू शताब्दी समारोह के गजट में पीएम की ज्यादा तस्वीरों पर विवाद

Thu, 05 Aug 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Controversy over more pictures of PM the gazette of AMU centenary celebrations
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शताब्दी समारोह पर जारी विशेष गजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ज्यादा फोटो लगाए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। छात्र नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का अपमान बताया है, क्योंकि उनकी केवल तीन तस्वीरें ही गजट में हैं।
विज्ञापन

एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष हमजा सूफियान ने कहा कि इंतजामिया ने शताब्दी वर्ष समारोह पर विशेष गजट जारी किया है। उन्होंने कहा कि इसे एकेडमिक गजट न बनाकर विज्ञापन वाला गजट बना दिया है। गजट में पीएम मोदी की सात और तत्कालीन शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तीन तस्वीरें हैं। विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खां की तीन तस्वीरें हैं। गजट में यूनिवर्सिटी की उपलब्धियां शामिल होनी चाहिए थीं। छात्रसंघ के पूर्व सचिव हुजैफा आमिर ने शताब्दी वर्ष समारोह पर तैयार की गई स्मारिका में उर्दू भाषा के कम पेज होने को लेकर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि इस स्मारिका में केंद्र सरकार के नेताओं, मंत्रियों की तस्वीरें ज्यादा हैं, जबकि विश्वविद्यालय के संस्थापक व शिक्षा जगत से जुड़े अन्य लोगों की तस्वीरें कम हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

एएमयू के शताब्दी वर्ष समारोह पर विशेष गजट जारी किया गया है। समोराह में पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े थे। रही बात, उनकी ज्यादा तस्वीरें लगने की, तो वह अलग-अलग कार्यक्रमों की तस्वीरें हैं। विशेष गजट में देश-दुनिया के बुद्धिजीवियों के लेख के साथ उनकी तस्वीरें भी शामिल हैं। गजट में अंग्रेजी व उर्दू भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रोफेसर शाफे किदवई, मेंबर इन इंचार्ज, जनसंपर्क विभाग एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed