{"_id":"666771e49044e5d04f051778","slug":"contracted-electricity-worker-got-burnt-after-coming-in-contact-with-current-aligarh-news-c-105-1-sali1005-100925-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: करंट की चपेट में आकर संविदा बिजली कर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: करंट की चपेट में आकर संविदा बिजली कर्मी झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के महरावल विद्युत सब स्टेशन के गांव सांगौर में बिजली लाइन में आई खराबी को सही करने गया संविदा कर्मी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घायल काे अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे उपचार के लिए नोएडा भेज दिया गया। महरावल विद्युत सब स्टेशन पर जवां थाना क्षेत्र के गांव सुनाना निवासी विजय कुमार संविदा पर लाइन मैन के पद पर कार्यरत है।
सोमवार की सुबह बिजली घर के गांव सांगौर में बिजली की लाइन में खराबी को सही करने गया था। बिजली घर से शट डाउन कराकर विजय खंभे पर चढ़ गया। इसी दौरान करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीण व विद्युतकर्मी उपचार के लिए उसे अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में एक्सईएन कैलाश चंद्र ने बताया कि लाइन मैन फाल्ट सही करने गया था। किन कारणों से करंट से झुलसा है, इसकी जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।