फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Contracted buses will run on 19 routes of Aligarh division

Good News: अलीगढ़ मंडल के 19 मार्गों पर दौड़ेंगी अनुबंधित बसें, 20 दिसंबर तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 17 Dec 2024 04:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 04:43 PM IST
सार

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि अनुबंधित बसों पर चालक व परिचालक संबंधित बस स्वामी ही उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
Contracted buses will run on 19 routes of Aligarh division
रोडवेज बस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) ग्राम्य संयोजन योजना में अलीगढ़ परिक्षेत्र में 19 मार्गों पर अनुबंध के आधार पर (सीएनजी/डीजल) निजी बसों का संचालन करेगा। इसके लिए संबंधित बस स्वामियों से 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि अनुबंधित बसों पर चालक व परिचालक संबंधित बस स्वामी ही उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बसों के संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन

इन मार्गों पर चलेंगी बस

-मथुरा-हाथरस-बरहद-नगला जार
- एटा-गिरौरा बौद्धविहार-अतरंजीखेड़ा-मिरहची- मारहरा-अलीगढ़
- एटा-मारहरा -मिरहची-मारहरा-मोहनपुर-अलीगढ़
- एटा-खड़ौआ-पहरई-अलीगढ़
- एटा-कमसान-नगरिया मार्ग- अलीगढ़
- रामघाट-अतरौली-बरला वाया बहराबाद
- अलीगढ़-अतरौली-इनायतपुर
- हाथरस-अलीगढ़-अंडला-इस्माइलपुर
- कासगंज-पिवारी-मोहनी-सोरों
- हाथरस-अलीगढ़-कलुआ वाया पचपेड़ा
- एटा-अलीगढ़-बाढ़ौन वाया ल्हौसरा
- हाथरस-अलीगढ़-बहरामपुर वाया हरदुआगंज
- हाथरस-अलीगढ़-बरौली
- हाथरस-अलीगढ़-सिल्ला वाया हरदुआगंज
- अतरौली-चौमुहां-बरला
- अतरौली-सांकरा-दीनापुर
- अलीगढ़-अर्राना कांटा वाया इस्मालपुर-नहरौला-खैर
- कासगंज-अमांपुर-मंगथरा
- कासगंज-सहावर-मोहनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed