{"_id":"65c3d43dfcf61f0daa033c44","slug":"contract-electrician-dies-after-falling-from-pole-aligarh-news-c-2-1-ali1010-321163-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ठेका विद्युत कर्मी की खंभे से गिरा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ठेका विद्युत कर्मी की खंभे से गिरा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत
Thu, 08 Feb 2024 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:34 AM IST
सार
खंभे पर चढ़कर बिजली की लाइन खींचने का काम कर विद्युत कर्मी फिसलकर गिरा। वह पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जेएन मेडिकल कॉॅलेज में उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कस्बा इगलास में विद्युत लाइन खींचने का काम करते समय खंभे से गिर जाने के कारण अतरौली के गांव बढ़ोली निवासी एक ठेके पर काम करने वाले विद्युत कर्मी की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
अतरौली के गांव बढ़ोली निवासी 42 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र गंगाधर सिंह बिजली विभाग में एक ठेकेदार के साथ मजदूरी पर काम करते थे। 6 फरवरी को वह कस्बा इगलास में खंभे पर चढ़कर बिजली की लाइन खींचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह फिसलकर गिरे तो बगल से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। जेएन मेडिकल कॉॅलेज में उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन