फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction on the garden in Raghuveerpuri caused a riot, late night tension

रघुवीरपुरी में बगीची पर निर्माण ने कराया फसाद, देर रात तनाव

Wed, 24 Aug 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Construction on the garden in Raghuveerpuri caused a riot, late night tension
बन्नादेवी क्षेत्र के रघुवीरपुरी सराय लवरिया में मंगलवार देर रात अनुसूचित समाज के प्रभुत्व वाली नीलकंठेश्वर महादेव बगीची एवं धर्मशाला पर बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर एक ही समुदाय के लोग दो सियासी खेमे में बंट गए। जिसके कारण तनाव बढ़ गया और हंगामा हुआ, मारपीट तक हो गई। इस खबर पर शाम को निर्माण रुकवाने वाले पक्ष के समर्थन में आई आप नेता मोनिका थापर को विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में देर रात भाजपा नेता निर्माण के समर्थन में पहुंच गए और नोकझोंक के बाद निर्माण शुरू करा दिया गया। देर रात तक पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे और निर्माण जारी था। इस मामले का विवाद हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है।
विज्ञापन

अंग्रेजी शासन काल में स्थापित इस बगीची में मंदिर और धर्मशाला भी है। इस पर आधिपत्य को लेकर एक ही समाज के दो पक्षों में लंबे समय से विवाद है। कुछ लोग विरोध में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने यह कहते हुए विवाद शांत कराया कि दोनों पक्ष अपने दस्तावेज लेकर आएं। इसी बीच शाम सात बजे फिर बाउंड्री का निर्माण शुरू करा दिया। इसके विरोध में वहां मारपीट भी हुई और भीड़ जुट गई । कुछ ही देर में निर्माण विरोधी खेमे के पक्ष में मोनिका थापर सहित कुछ अन्य आप, बसपा नेता, माइकल डेन आदि भी आ गए। उसी दरान निर्माण करा रहे पक्ष के समर्थन में भाजपाई जमा होने लगे। इसी बीच मोनिका थापर को अभद्रता कर वापस कर दिया। उनके विरोध में नारेबाजी भी हुई। कुछ देर बाद निर्माण के समर्थन में भाजपा नेता मानव महाजन आदि के पहुंचने पर फिर से देर रात निर्माण शुरू हो गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार दोनों ओर से शांति बनाने का प्रयास जारी है। एसीएम प्रथम कुंवर बहादुर के अनुसार दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास जारी है। बाकी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed