{"_id":"622660970dce2a598f386832","slug":"construction-of-medical-road-started-aligarh-news-ali2866312102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मेडिकल रोड का निर्माण शुरू, मरीजों को नहीं लगेंगे झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मेडिकल रोड का निर्माण शुरू, मरीजों को नहीं लगेंगे झटके
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज की तरफ जाने वाली जर्जर सड़क।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएन मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इससे मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों को सड़क के गड्ढे परेशान नहीं करेंगे। साथ ही उनको जाम एवं अतिक्रमण से भी मुक्ति मिलने की उम्मीद है। एक करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल रोड का निर्माण हो रहा है।
वर्तमान समय में दोदपुर से लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने में मरीजों को काफी कठिनाई होती है। जर्जर सड़क एवं गड्ढे युक्त सड़क पर दर्द से कराहते मरीजों की पीड़ा बढ़ जाती है। इसी सड़क से मरीज चार पहिया वाहन, रिक्शा और बाइक आदि से जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने जाते हैं। महापौर मो. फुरकान ने नवंबर 2021 में इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। लेकिन तीन महीने गुजरने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ।
अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने बताया कि सोमवार रात्रि से सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि तारकोल से सड़क बननी थी। सर्दी के दिनों में तारकोल के काम में दिक्कत होती है। दोदपुर से लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज तक करीब 800 मीटर सड़क तारकोल से बनेगी। सड़क सात मीटर चौड़ी हो जाएगी। नाले की मरम्मत होगी और फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
मरीज ही नहीं, स्थानीय निवासी भी हैं परेशान
मेडिकल रोड की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय निवासी भी बेहद परेशान हैं। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कुछ साल पहले लाखों रुपये खर्च कर मेडिकल रोड पर डिवाइडर का निर्माण किया गया। इससे सड़क संकरी हो गई। दुर्घटनाएं भी हो रही थीं। जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी। बाद में नगर निगम द्वारा डिवाइडर तोड़वा दिया गया। डिवाइडर तोड़े जाने के बाद सड़क की हालत और दयनीय हो गई। कांग्रेस नेता आगा युनुस खान ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने डिवाइडर निर्माण एवं तोड़ने में बर्बाद धनराशि की वसूली निगम के अधिकारियों से करने की मांग भी की थी।