फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction of four lane from Sarsaul to Panaithi has been stalled for four years

चार साल से लटका सारसौल से पनैठी तक फोर लेन का निर्माण

Mon, 19 Sep 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जीटी रोड पर सारसौल से लेकर पनैठी तक 60 करोड़ रुपयों से फोर लेन निर्माण का प्रस्ताव चार साल से अटका हुआ है। करीब नौ किलोमीटर लंबे इस फोर लेन की डीपीआर में बिजली और वन विभाग से जुड़े कई कामों को भी शामिल किया गया हैं। पुराने शहर को छोड़ दें तो नई बसावट भी कुछ चुनिंदा सड़कों तक सिमट कर रह गई है।

विज्ञापन
Construction of four lane from Sarsaul to Panaithi has been stalled for four years

विस्तार

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जीटी रोड पर सारसौल से लेकर पनैठी तक 60 करोड़ रुपयों से फोर लेन निर्माण का प्रस्ताव चार साल से अटका हुआ है। जिसे स्थानीय स्तर से कई बार लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा है, मगर अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धनीपुर एयरपोर्ट प्रस्तावित होने की वजह से यह मुख्य मार्गों में शामिल हो गया है। इस फोरलेन के बनने से लोगों को आने - जाने में आसानी होगी वहीं शहर के विकास को भी गति मिलेगी । साथ ही इस रोड पर हादसों में कमी भी आएगी। करीब नौ किलोमीटर लंबे इस फोर लेन की डीपीआर में बिजली और वन विभाग से जुड़े कई कामों को भी शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन

यहां होना है चौड़ीकरण
सारसौल से लेकर मसूदाबाद तक जगह होने के चलते इसे फोरलेन किया जाना है। रसलगंज से लेकर अचलताल तक मार्ग सकरा है, इसको अतिक्रमण से मुक्त कराकर सुंदरीकरण किया जाना है। नौरंगाबाद से लेकर एटा चुंगी और यहां से पनैठी तक की सड़क भी सकरी है, इसको चौड़ा कराके फोरलेन बनाना है। जिससे कि शहर के अंदर और बाहर यातायात सुगम हो सके। एटा चुंगी से लेकर धनीपुर मंडी तक अक्सर जाम लगा करता है। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता की मांग है कि इस मार्ग को फोरलेन किया जाए।
विज्ञापन

जाम से हर दिन जूझते हैं शहरवासी
शहर की आबादी करीब 12 लाख है। पुराने शहर को छोड़ दें तो नई बसावट भी कुछ चुनिंदा सड़कों तक सिमट कर रह गई है। इनमें रामघाट रोड, मैरिस रोड, जीटी रोड, आगरा रोड, कलक्ट्रेट रोड और एएमयू सर्किल रोड शामिल हैं। लगभग शहर की आबादी इन्हीं सड़कों के आस-पास बसी हुई है। ऐसे में जाम लगने पर इन सड़कों से गुजरना लोगों के लिए मुश्किल होता है । आए दिन जाम से लोगों को घंटों जूझना पड़ता है। साथ ही कई और प्रकार की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौनेर से सारसौल तक लगभग नौ किलोमीटर लंबे जीटी रोड को फोरलेन करने को करीब 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही इस पर मोहर लग सकती है। धनीपुर एयरपोर्ट के साथ ही तीन रोडवेज बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला यह मार्ग जिले के लिए सबसे अहम मार्ग है।
- संजीव पुष्कर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed