{"_id":"67b8de79d6045b3ec702e665","slug":"construction-of-6000-toilets-and-287-kanchan-centers-stuck-aligarh-news-c-2-gur1003-611528-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 6000 शौचालयों और 287 कंचन केंद्र का निर्माण अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 6000 शौचालयों और 287 कंचन केंद्र का निर्माण अटका
Sat, 22 Feb 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के बजट पर दिसंबर से ब्रेक लगा है। दो महीने बीत चुके हैं। इससे कचरा से कंचन केंद्र और व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए पैसा नहीं मिल पा रहा है। आवेदक ब्लाॅक से लेकर डीपीआरओ कार्यालय का चक्कर लगाकर मायूस लौट रहे हैं।
पंचायत राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण-2 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 857 कचरा से कंचन केंद्र का निर्माण कराया जाना है। इसमें 570 का काम पूरा हो चुका है, शेष 287 का निर्माण कार्य रुका हुआ है। इसी तरह से करीब 6000 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए आवेदकों के खाते में पैसा नहीं भेजा गया है। कई गांव में सिल्ट कैचर, सोक पिट, नाडेफ, लीच पिट का निर्माण रुका है।
बयान--
शौचालय के लिए आवेदन किया था। चयन होने के बावजूद पैसा नहीं मिल रहा है। कई बार सचिवालय से लेकर ब्लाॅक का चक्कर लगा चुका हूं। आज डीपीआरओ कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि दिसंबर से धन न आने के कारण पैसा नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
राम कुमार, हरदासपुर
ग्राम पंचायतों में कचरा से कंचन केंद्र और शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा। मगर दो माह से कार्य रुका पड़ा है। शौचालयों का भी पैसा नहीं आ रहा है। ग्रामीण हर दिन घर व सचिवालय पहुंच रहे हैं।
बनी सिंह, अध्यक्ष प्रधान संगठन।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 2 की धनराशि दिसंबर माह से नहीं आई है। जिसके कारण कई ग्राम पंचायतों में कार्य रुका है। धन के लिए मांग शासन को भेजी गई है। धनराशि मिलते ही कार्य में तेजी आएगी।
मो. राशिद, डीपीआरओ।

बयान