{"_id":"5d7403d58ebc3e93bc198bd9","slug":"construction-incomplete-in-municipal-corporation-payment-complete-aligarh-news-ali212983529","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में निर्माण अधूरा, भुगतान पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में निर्माण अधूरा, भुगतान पूरा
विज्ञापन
नगर निगम में आधे अधूरे कामों का भी भुगतान किए जाने के संबंध में जनहित मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से प्रमुख सचिव नगर विकास से शिकायत की गई है। जिसमें पूरे मामले की जांच की मांग की गई है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि नगर निगम सारसौल पुलिस चौकी जीटी रोड के पास कूड़े का ट्रांसफर प्वाइंट बनाया जा रहा है। यह काम दिल्ली की एक कंपनी कर रही है।
इस जमीन पर सिविल संबंधी कोई काम हुआ नहीं है। इसके बाद भी कंपनी को करीब 80 फीसदी भुगतान कर दिया गया है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर निगम के कर अधीक्षक अजीत कुमार राय ने बताया कि कंपनी से उपकरण खरीदे गए थे, जिसका भुगतान किया गया। अब इंस्टालेशन का काम नगर निगम को करना है। इसलिए इस मामले में अनियमितता जैसी कोई बात नहीं है।