फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case : 137 Constable transferred

शराब कांडः 23 सिपाही लाइन हाजिर, 137 के तबादले

Sat, 12 Jun 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case : 137 Constable transferred
जहरीली शराब कांड के बाद जिला पुलिस सिस्टम में सुधार के लिए एसएसपी स्तर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थानों से ऐसे 23 सिपाही लाइन हाजिर किए गए हैं, जिनकी भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे। साथ में एक साल से थानों पर जमे 137 सिपाही इधर उधर किये गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार जिले के ऐसे सिपाहियों की समीक्षा की गई जो एक ही थाने पर एक वर्ष या इससे अधिक समय से जमे हुए हैं। इस क्रम में कुल 137 मुख्य आरक्षी-आरक्षियों को इधर से उधर किया गया है। बता दें कि इसी 3 जून को दो साल से अधिक समय वाले 366 सिपाहियों के तबादले किये गए थे। तबादला से पहले समीक्षा में उनके क्रियाकलाप, अपराध नियंत्रण आदि के काम को भी देखा गया था। इसके अलावा इसी समीक्षा में 23 सिपाही संदिग्ध क्रियाकलाप वाले चिह्नित किये गए। इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके कार्यकलापों को लेकर सीओ स्तर से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सभी को लाइन हाजिर किया गया है। इनको लेकर सीओ लाइन को इनके आचरण में सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनके किये तबादले
कोतवाली नगर .10
सासनीगेट . 06
देहलीगेट. 08
गांधीपार्क. 10
बन्नादेवी. 08
सिविल लाइन. 05
क्वार्सी. 05
जवां. 01
गभाना. 06
लोधा. 07
अतरौली. 06
पालीमुकीमपुर. 05
हरदुआगंज. 03
दादों. 02
इगलास. 14
मडराक. 10
गोंडा. 06
खैर. 07
टप्पल. 12
पिसावा. 02
अकराबाद. 01
गंगीरी. 01
छर्रा. 01
विजयगढ़. 01
ये किये लाइन हाजिर
थाना देहलीगेट - 05
थाना सासनीगेट- 02
थाना सिविल लाइन - 02
थाना क्वार्सी - 02
थाना अतरौली - 02
थाना अकराबाद - 02
थाना लोधा . 02
थाना गांधीपार्क - 01
थाना दादों - 01
थाना खैर - 01
थाना मडराक - 01
थाना इगलास - 01
थाना गोंडा . 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed