{"_id":"6754b4d9e258b4a8d30c04f4","slug":"constable-line-present-on-announcement-of-siege-of-police-station-aligarh-news-c-2-1-ali1010-550882-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: थाने के घेराव की घोषणा पर सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: थाने के घेराव की घोषणा पर सिपाही लाइन हाजिर
Sun, 08 Dec 2024 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं द्वारा थाने का घेराव करने की घोषणा पर शुक्रवार की देर रात एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। सिपाही सचिन तोमर पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था। चेतावनी दी थी कि सिपाही पर कार्रवाई नहीं की गई तो शनिवार को कार्यकर्ता कोतवाली का घेराव करेंगे। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों तक यह सूचना पहुंची तो मामले की जांच कराकर शुक्रवार की देर रात ही सिपाही सचिन तोमर को लाइन हाजिर कर दिया गया।
भाकियू नेता सरवन सिंह बघेल ने कहा कि जो सिपाही किसानों से अभद्रता कर रहा था। उस पर कार्रवाई हो गई है, इसलिए कोतवाली का घेराव स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
भाकियू नेता सरवन सिंह बघेल ने कहा कि जो सिपाही किसानों से अभद्रता कर रहा था। उस पर कार्रवाई हो गई है, इसलिए कोतवाली का घेराव स्थगित कर दिया गया है।