फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Constable cut the pocket of a drunk man line spot

Aligarh News: सिपाही ने नशे में धुत युवक की जेब काटी, सीसीटीवी में हुआ कैद

Mon, 13 Feb 2023 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 13 Feb 2023 01:46 AM IST
सार

देहली गेट के जलालपुर का युवक गंगीरी के गांव कुतबपुर में अपनी ससुराल शादी में शामिल होने गया था।  वहीं नशे की हालत में युवक एक मेडिकल स्टोर के बाहर बैंच पर सो गया। सुबह जब जगा तो उसकी जेब से रुपये व मोबाइल आदि गायब था।

विज्ञापन
Constable cut the pocket of a drunk man line spot
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र में अपनी ससुराल शादी में शामिल होने गया युवक जेबकटी का शिकार हो गया। यह घटना उस समय हुई, जब वह तेहरा मोड़ पर नशे में धुत था। इस घटना को अंजाम एक सिपाही ने दिया और घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में अधिकारियों ने संज्ञान लेकर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


देहली गेट के जलालपुर का युवक गंगीरी के गांव कुतबपुर में अपनी ससुराल शादी में शामिल होने गया था। इस दौरान बारात पहले निकल गई और वह बारात में नहीं जा सका। इसके बाद उसने गंगीरी के तेहरा मोड़ पर शराब पी। वहीं नशे की हालत में एक मेडिकल स्टोर के बाहर बैंच पर सो गया। सुबह जब जगा तो उसकी जेब से रुपये व मोबाइल आदि गायब था।
विज्ञापन


उसने दुकान स्वामी को वाकया बताया तो दुकान स्वामी ने अपनी दुकान के सीसीटीवी देखे। इसी दौरान थाने का सिपाही उसकी जेब से रुपये व मोबाइल निकालते कैद पाया गया। मामला थाना प्रभारी के जरिये अधिकारियों तक पहुंचा। इस पर थाना प्रभारी ने रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी। मामले में सिपाही हरिओम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी देहात पलास बंसल ने लाइन हाजिर किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed