फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Consider reducing emissions of power house

पावर हाउस का उत्सर्जन कम करने पर विचार

Mon, 14 Dec 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 14 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Consider reducing emissions of power house
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 15 दिसंबर को अलीगढ़ आगमन को ध्यान में रखते हुए पावर कॉरपोरेशन के आला अधिकारियों ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


रविवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड और यूपी विद्युत उत्पादन निगम के चेयरमैन संजय अग्रवाल अलीगढ़ आए और कार्यक्रम स्थल हरदुआगंज तापीय परियोजना परिसर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने रविवार दिनांक 13 दिसंबर 2015 के अंक में प्रकाशित तापीय परियोजना से उड़ती राख के संबंध में खबर का भी संज्ञान लिया।

उन्होंने कहा कि इस बात के पूरे प्रयास किए जाएं कि परियोजना से उत्सर्जन का स्तर इतना कम कर दिया जाए कि आसपास के इलाके पर उसका कम से कम प्रभाव पड़े।

इसके अलावा पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन ने कार्यक्रम स्थल पर मंच की व्यवस्थाएं लोगों के बैठने की व्यवस्थाएं, हेलीपैड, सिटिंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। इस क्रम में संजय अग्रवाल ने व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा जो काम, पर्दे, बेरीकेडिंग आदि का अधूरा था, उसे जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। इस मौके  पर  विद्युत उत्पादन निगम के एमडी एपी मिश्रा, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी प्रभु नरायण सिंह, मुख्य अभियंता बीएस गंगवार, हरदुआगंज तापीय परियोजना के महाप्रबंधक रविंद्र वाही, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) देवेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता( शहर) एस के सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed