{"_id":"5f4965d68ebc3e2a925bcad8","slug":"congressmen-on-the-road-against-conducting-entrance-examinations-city-office-news-ali2423615120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश परीक्षाएं कराने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश परीक्षाएं कराने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं कांग्रेसी।
- फोटो : CITY OFFICE
केंद्र सरकार द्वारा सितंबर महीने में मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाएं कराए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा गया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में परीक्षाएं स्थगित किये जाने की मांग को लेकर टेलीफोन एक्सचेंज के समक्ष प्रदर्शन किया। विवेक बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी के काल में ये परीक्षाएं कराया जाना छात्र छात्राओं के जीवन के लिये खतरा पैदा करना है। इस स्थिति में सरकार का यह निर्णय अनुचित है। पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और पूर्वांचल के कुछ प्रदेश बाढ़ के संकट का सामना कर रहे हैं। भीड़ रहने से संक्रमण का खतरा निश्चित रूप से रहेगा। प्रदर्शन में माया गुप्ता, अविनाश शर्मा, एसएम शेहरोज, प्रदीप गुप्ता, अमजद हुसैन, विन्सेंट जोयल, बिजेंद्र सिंह बघेल, नवेद खान, शाहिद खान, डा. धर्मेंद्र लोधी, आनंद बघेल, मो. सुहेल अख्तर, कामेश शर्मा, मोहनलाल पप्पू, भरत राघव, कृष्ण प्रताप सिंह, प्रदीप रावत, सागर सिंह सिंह तोमर आदि मौजूद थे।
महानगर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित जिला मुख्यालय पर अपर नगर मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन में जेईई नीट परीक्षा को रद्द कराने की मांग की है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरविंद, मो. शोएब, करन चौहान, राजा बाबू, महबूब आलम, इरशाद सलीम, अदीब हसन, मो. फरहान, मो. फैसल, मो. रिजवान आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।