फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress rally

केला नगर में रोकी गई कांग्रेस की रैली, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 25 Jan 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Congress rally
पैदल मार्च निकालते कांग्रेसी । - फोटो : CITY OFFICE
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को मेडिकल रोड से केला नगर चौराहे तक रैली निकाली गई। महानगर कांग्रेस कार्यालय मेडिकल रोड से शुरू हुई रैली केला नगर चौराहे तक पहुंची तो इसमें सैकड़ों युवा शामिल हो गए। जिसमें कांग्रेस के सभी फ्रंटलों ने भाग लिया। नारेबाजी करते हुए रैली आगे बढ़ी। लेकिन केला नगर चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने रैली को समाप्त करा दिया। कांग्रेसियों ने इस तरह से मार्च रोकने की निंदा की है। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मथुरा प्रभारी योगेश दीक्षित ने कहा कि संगठन सर्जन अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, इससे जमीनी कार्यकर्ता की पहचान हो रही है। प्रदेश महासचिव एवं प्रांतीय पर्यवेक्षक बदरुद्दीन कुरैशी ने संगठन सर्जन अभियान की सफलता पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि किसान दो महीने से दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री के पास उनकी बात सुनने का वक्त नहीं है। अन्नदाता बेहाल है। इसलिए कांग्रेस ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रहेगी। प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस असद फारूक ने सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा किया। पूर्व छात्र नेता सैयद माजिद हुसैन जैदी ने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। अल्पसंख्यकों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर उनके विकास रोकना चाहती है। जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिवर शर्मा ने रैली में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वीर सिंह बंजारा, डॉ सौरभ द्विवेदी, सुशील गुप्ता, रमेश शर्मा, ज्ञान सक्सेना, मुश्ताक अहमद, मोहम्मद सुहेब, कैलाश बाल्मीकि, धर्म नारायण सोनी, असद फारूक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed