फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress protest against house tax

गृहकर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 09 Aug 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against house tax
नगर निगम की गृहकर वृद्धि के विरोध में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल की अगुवाई में कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया। धर्मपुर कोर्टयार्ड से जुलूस निकालकर जा रहे कांग्रेसजनों को सेंटर प्वाइंट पर रोक लिया। जहां कुछ देर कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे। इस दौरान एसीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

विवेक बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में देश की और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता का बुरी तरह से शोषण कर रही हैं। नगर निगम द्वारा गृहकर की दरों में भारी वृद्धि कर दी गई है जिससे आम जनमानस कराह उठा है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह, पार्षद नफीस शाहीन, रेखा शर्मा, रजनी, लता देवी, सुशील गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, नदीम गफूर, आनंद बघेल, जियाउद्दीन राही, बिजेंद्र सिंह बघेल आदि थे।
विज्ञापन

युवा नेता राजा भैया कांग्रेस में शामिल
राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद के साथ युवा रालोद के प्रदेश महासचिव राजा भैया और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बाबू अली भी अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी के सहप्रभारी धीरज गुर्जर और पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने पार्टी मे शामिल होने की घोषणा की और पटका पहनाकरए बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान, सलमान अली, मौ शारिक, कासिम खान, अंसार अहमद, अनस चौहान, राधेश्याम शर्मा, सुमित यादव, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed