फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress leader Sabia Hasan dies due to lack of oxygen

ऑक्सीजन के अभाव में कांग्रेस नेता सबिया हसन की मौत

Sat, 01 May 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Sabia Hasan dies due to lack of oxygen
कांग्रेस नेता सबिया हसन का ऑक्सीजन के अभाव में निधन हो गया है। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था लेकिन वहां पर कह दिया गया कि ऑक्सीजन सिलिंडर खुद लेकर आएं। यहां पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है। इसके चलते उन्हें लौटना पड़ा और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा यूनुस ने कहा कि तबीयत खराब होने पर साबिया हसन को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। उनकी मौत का जिम्मेदार मेडिकल कॉलेज प्रशासन है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यहां पर पहले से ही ऑक्सीजन का संकट चल रहा है। प्रिंसिपल शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि हम पहले से भर्ती मरीज का ऑक्सीजन पोर्ट हटा नहीं सकते, जिस मरीज को हम भर्ती नहीं कर पा रहे हैं, उसको हम इतना प्राथमिक उपचार दे रहे हैं कि उसकी हालत स्थिर रह सके।
विज्ञापन

निधन शोकसभा
कांग्रेस नेता साबिया हसन के निधन पर कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल स्तब्ध रह गए। दिवंगत नेत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर हुई। इस मौके पर विवेक बंसल ने कहा कि साबिया हसन एक निष्ठावान एवं पार्टी के प्रति समर्पित नेता तो थी हीं, साथ ही मेरी विश्वस्त सहयोगी भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोकसभा में विजयलक्ष्मी सिंह, नफीस शाहीन, ज्ञान सक्सेना, नौशाद कुरैशी, तल्हा अबरार, गोपाल मिश्रा, शाहिद खान, बॉबी वसी, अमजद हुसैन, शाहिद, बाबू खान, ताज मोहम्मद, साबिर अहमद, कासिम अली, नितेश कुमार, मोहम्मद अनवार, वसीम मलिक आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed