{"_id":"60b9241d8ebc3e35006db642","slug":"confusion-about-the-annual-examination-in-front-of-the-non-board-candidates-of-amu-schools-city-office-news-ali264631467","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू स्कूलों के गैर बोर्ड परीक्षार्थियों के सामने वार्षिक परीक्षा को लेकर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू स्कूलों के गैर बोर्ड परीक्षार्थियों के सामने वार्षिक परीक्षा को लेकर असमंजस
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्कूलों में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है क्योंकि यहां पर कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल के मध्य में ही संपन्न करा ली गई थीं। लेकिन अन्य कक्षाओं के ऑनलाइन संचालन में हो रही अनियमितता के चलते परीक्षार्थियों के समक्ष असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्कूलों में कक्षा 5, कक्षा 6, कक्षा 7, कक्षा 8, कक्षा 9 और कक्षा 11 के विद्यार्थियों के सामने स्थिति यह है कि सभी की कक्षाएं समान रूप से ऑनलाइन नहीं चल पा रही हैं। कुछ अभिभावकों को लगता है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड व अन्य की तरह यहां पर भी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा।
जबकि कुछ अभिभावक मानते हैं कि इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन को तस्वीर साफ करनी चाहिए। रामघाट रोड स्वर्ण जयंती नगर में रहने वाले एसपी सिंह कहते हैं कि कक्षा 11 के विद्यार्थियों कि कुछ कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। जबकि सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत हुए एडमिशन वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं अभी शुरू भी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
स्कूल में वार्षिक परीक्षाएं सभी की साथ ली जाएंगी। ऐसे में अगर साथ में परीक्षाएं हुई तो वह परीक्षार्थी बिछड़ जाएंगे, जिनकी कक्षाएं अभी तक शुरू भी नहीं हुई हैं। इस स्थिति का विश्वविद्यालय प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं है। एक अन्य अभिभावक महेंद्र कुमार कहते हैं कि यही स्थिति अन्य कक्षाओं की भी है।
स्कूल शिक्षा के निदेशक प्रोफेसर असफर अली खान कहते हैं कि मुख्य मुद्दा बोर्ड परीक्षाओं का ही था। वह पहले ही हल कर लिया है। जहां तक अन्य कक्षाओं के संबंध में परीक्षाओं का सवाल है तो यह हमारा आंतरिक व्यवस्थापन है। हम इसको किसी न किसी तरीके से हल कर लेंगे। जहां तक ऑनलाइन कक्षाओं का सवाल है तो कुछ औपचारिकताएं रह गई होंगी, जिसके चलते उन विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं हो पा रही है। उसको भी जल्द समाधान कर लिया जाएगा।