{"_id":"68e34d039dcde4af3806cd57","slug":"condolence-salute-to-inspector-rahul-chaudhary-died-in-road-accident-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलि: हादसे में मृत दरोगा राहुल चौधरी को दी शोक सलामी, आज पैतृक गांव में होगी अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धांजलि: हादसे में मृत दरोगा राहुल चौधरी को दी शोक सलामी, आज पैतृक गांव में होगी अंत्येष्टि
Mon, 06 Oct 2025 10:31 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:31 AM IST
सार
देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में मृत दरोगा के लिए शोक सलामी का आयोजन किया गया। डीआईजी रेंज अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसपी ग्रामीण अमृत जैन आदि ने मृतक के पार्थिव शरीर को पुष्पचक्र व रीट अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
शोक सलामी देते डीआईजी प्रभाकर चौधरी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ के थाना टप्पल में तैनात 33 वर्षीय दरोगा राहुल चौधरी की 5 अक्तूबर दोपहर अलीगढ़-पलवल मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। आज उनकी अंत्येष्टि पूर्ण पुलिस सम्मान के साथ पैतृक गांव में की जाएगी।
विज्ञापन
देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में मृत दरोगा के लिए शोक सलामी का आयोजन किया गया। डीआईजी रेंज अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसपी ग्रामीण अमृत जैन, एसपी यातायात प्रवीन कुमार यादव, एएसपी मयंक पाठक, सीओ खैर वरुण सिंह सहित अन्य अधिकारियों तथा परिजनों ने मृतक के पार्थिव शरीर को पुष्पचक्र व रीट अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेरिमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई। अधिकारियों ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
थाना टप्पल में तैनात राहुल चौधरी करीब पांच दिन पूर्व अलीगढ़ शहर के बन्ना देवी थाने से स्थानांतरित होकर आए थे। 5 अक्तूबर दोपहर करीब 1:30 बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर स्थित एक होटल पर खाना खाने जा रहे थे, उन्होंने होटल पर रुकने के लिए यू-टर्न लिया, तभी अलीगढ़ की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक लोडर वाहन मैजिक ने उनकी निजी बुलट बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दरोगा को तत्काल उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 3:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
राहुल चौधरी मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम मुंडभर थाना भूरा कलां के रहने वाले थे। वह तीन बहनों के बाद सबसे छोटे भाई थे, उनकी शादी बीते नवंबर 2024 में हुई थी, और उनकी पत्नी रीनम (जो एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं) आठ माह की गर्भवती हैं। पिताजी ओमपाल सिंह की कोरोना काल के दौरान मृत्यु हो गई थी। राहुल चौधरी 2023 बैच में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन