फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Condition of Primary Health Center of Harnot Bhojpur

हरनोट भोजपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: अफसर इसको भी अस्पताल कहते हैं, यहां तो हर वक्त पशु बंधे रहते हैं

Fri, 10 Oct 2025 12:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:39 PM IST
सार

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की जीती जागती यह तस्वीर ब्लॉक बिजौली के गांव हरनोट भोजपुर के स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की है। एक तरह से तबेला बना है अस्पताल।

विज्ञापन
Condition of Primary Health Center of Harnot Bhojpur
गांव हरनोट भोजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पशु - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में यह भले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नाम से दर्ज है लेकिन यहां जाकर अस्पताल जैसा कुछ नजर नहीं आता। एक कमरे में गाय बंधी हैं तो दूसरे कमरे में पुआल और भूसा भरा गया है। इतना ही नहीं यहां लोग चारपाई डालकर आराम करते नजर आ जाएंगे। चिकित्सक के कक्ष के बाहर एक रस्सी बांध रखी है जिस पर कपड़े सुखाए जाते हैं।

विज्ञापन

पीएचसी हरनोट पर सूखते कपड़ेबदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की जीती जागती यह तस्वीर ब्लॉक बिजौली के गांव हरनोट भोजपुर के स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की है। एक तरह से तबेला बना है अस्पताल। जिस कक्ष में चिकित्सक बैठते हैं उसकी हालत भी बेहद खराब है। बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी, इनवर्टर व पंखे खराब हैं। दीवारें भी टूटी हुई हैं, इनका प्लास्टर उखड़ चुका है।
विज्ञापन

पीएचसी हरनोट पर बंधे पशु

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी रहती है। सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां पर डॉक्टरों की भी कमी है। मरीजों को भी इस गंदगी से बहुत परेशानी होती है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।-बृजेश निवासी हरनोट भोजपुर।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी नहीं होने के कारण पशु अंदर घूमते रहते हैं। परिसर में बहुत गंदगी हो गई है। यहां आने वाले मरीज भी इससे खासे परेशान हैं।-ऋषिपाल सिंह निवासी हरनोट भोजपुर।
अस्पताल परिसर के कक्ष में किसी ग्रामीण ने चारा भर दिया था, जिसे खाली करा दिया गया है। पशु बांधने की जानकारी मिली है। ग्रामीणों से बात कर इसको रोका जाएगा। जल्द ही समाधान किया जाएगा। अस्पताल को स्वच्छ कर इसकी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।-नवीन कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बिजौली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed