फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Condition after power failure in Deen Dayal Upadhyaya Joint Hospital

दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय: आधे घंटे तक गुल रही बिजली, डॉक्टर ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लिखे पर्चे

Thu, 10 Apr 2025 11:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 11:14 AM IST
सार

दीनदयाल हॉस्पिटल में आधा घंटे बिजली चली जाने से गर्मी से मरीज परेशान हो गए। मरीजों के पर्चे पर दवा लिखने के लिए डॉक्टर को अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलानी पड़ी। स्टाफ ने रोशनी और हवा के लिए खिड़कियां खोल दीं। 

विज्ञापन
Condition after power failure in Deen Dayal Upadhyaya Joint Hospital
ओपीडी में मोबाइल की टॉर्च से रोशनी में दवा देते डॉक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (डीडीयू) में आधे घंटे तक बिजली गुल रही। पंखे बंद होने पर वार्डाें में भर्ती मरीज गर्मी से बिलबिला उठे। हवा और रोशनी के लिए खिड़कियां खोली गईं। अंधेरा होने के चलते डॉक्टर ने मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में पर्चे लिखे।

विज्ञापन


अस्पताल में 9 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे से बिजली चली गई। इस दौरान वार्डों में पंखे बंद होने से मरीज गर्मी से परेशान हो गए। तीमारदारों ने कपड़े और मोटे कागज से मरीजों की हवा की। ओपीडी में डॉक्टर के कक्ष में अंधेरा गया। स्टाफ ने रोशनी और हवा के लिए खिड़कियां खोल दीं। 
विज्ञापन

गर्मी से परेशान मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के पर्चे पर दवा लिखने के लिए डॉक्टर को अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलानी पड़ी। दोपहर एक बजे बिजली आ गई, जिसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि बिजली जाते ही तुरंत जनरेटर चल जाता है। आखिर ऐसी स्थिति कैसे आई, इसकी जानकारी की जाएगी।

आधे घंटे तक बिजली नहीं थी। पंखा बंद हो गया था। गर्मी से मरीज काफी परेशान हो गए थे।-हेमलता, तीमारदार
बिजली जाते ही वार्ड में लगे पंखे बंद हो गए। बाहर की हवा के लिए खिड़कियां तक खोलनी पड़ीं।-लक्ष्मी, तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed