फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   compliant against banana seller to walk in contenment zone

प्रतिबंधित एरिया में व्यावसायिक गतिविधि, केला कारोबारी पर मुकदमा

Mon, 18 May 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
compliant against banana seller to walk  in contenment zone
कोरोना महामारी के चलते प्रतिबंधित एरिया में शामिल किए गए सासनी गेट थाना क्षेत्र के सराय सुल्तानी में व्यवसायिक गतिविधि करना एक केला कारोबारी को भारी पड़ गया। इलाके के लोगों द्वारा वायरल किए वीडियो, फोटो के आधार पर एफडीए, पुलिस की टीम ने संयुक्त छापामारी की। मौके पर एक ट्रक को कारोबारी के केला पकाने की यूनिट और माल लोड होते पकड़ा गया। इस मामले में केला कारोबारी नाजिम पुत्र नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही केले से भरे ट्रक और केला पकाने की यूनिट को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान ने बताया कि सराय सुल्तानी के रहने वाले केला कारोबारी नाजिम के संबंध में इलाके के लोगों द्वारा लॉक डाउन में व्यवसायिक गतिविधि करने की सूचना दी गई। यूनिट संचालन के संबंध में फोटो और वीडियो भी उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराए गए। इसके आधार पर रविवार को फूड इंस्पेक्टर प्रमोद यादव एवं थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां केला पकाने की यूनिट के सामने एक केलों से भरे ट्रक को खाली कराया जा रहा था। टीम को देख मजदूर भाग गए। मौके पर ही टीम ने केलों से भरे ट्रक, यूनिट को सील कर दिया गया। इसके साथ ही फूड इंस्पेक्टर प्रमोद यादव द्वारा कारोबारी नाजिम पुत्र नौशाद के खिलाफ धारा 188, महामारी अधिनियम की धाराओं सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुक दमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सासनी गेट जावेद खां केे मुताबिक आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से मुकदमे के आधार पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed