{"_id":"630535629c2a77455d644f3c","slug":"complete-every-house-water-scheme-soon-dm-city-office-news-ali2987630188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर जल योजना को जल्द करें पूरा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर जल योजना को जल्द करें पूरा : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक हुई। डीएम ने निर्माण कार्यों को मानक व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए समय-समय पर वस्तुस्थिति से उन्हें भी अवगत कराते रहें। डीएम ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर घर नल योजना के माध्यम से हर घर जल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने सड़कों, गलियों, मार्गों में पाइप डाले जाने के उपरांत उचित मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में किसी किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम मोहम्मद इमरान को निर्देशित किया कि ऐसे ग्राम जहां भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है या फिर भूमि चयन में किसी प्रकार का विवाद है तो संबंधित एसडीएम से समन्वय स्थापित कर भूमि का चयन अथवा कार्य आरंभ किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बैठक के माध्यम से सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि कुछ ऐसे गांव जहां लेखपालों द्वारा भूमि की अनुपलब्धता दर्शाई जा रही है, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदारों के माध्यम से भूमि की तलाश कराना सुनिश्चित करें।