फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Compensation sought for crop loss

Aligarh News: फसल के नुकसान पर मांगा मुआवजा

Sun, 05 Apr 2026 02:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Compensation sought for crop loss
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान संगठन के सदस्य। संवाद - फोटो : samvad
क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान है। इसपर किसान संगठनों ने शनिवार को गोंडा ब्लॉक परिसर में तहसीलदार इगलास सतीश चंद बघेल को ज्ञापन सौंपा और मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष कैप्टन हरपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता पहुंचे। किसानों ने बताया कि पहले ही बढ़ती लागत और कर्ज के बोझ से जूझ रहे किसान किसी तरह फसल तैयार कर पाए थे, लेकिन ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। पैदावार में 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि राजस्व विभाग की टीमें तुरंत गांवों में भेजी जाएं और निष्पक्ष सर्वे कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में रविकरन सिंह, वीरी सिंह, राकेश प्रधान, सतेंद्र सिंह, रोहताश सिंह, हरीराज सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed