फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Commotion at the police station during an attempt to stop the Block Pramukh's car

Aligarh News: ब्लॉक प्रमुख की कार रोकने के प्रयास में थाने में हुआ हंगामा

Mon, 06 Jul 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Commotion at the police station during an attempt to stop the Block Pramukh's car
अकराबाद थाने में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : samvad
नानऊ नहर पुल से चांदगढ़ी मार्ग पर रविवार की शाम बाइक सवार युवकों द्वारा ब्लॉक प्रमुख की कार को रोकने का प्रयास करने को लेकर थाने में हंगामा हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी की। दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए, जहां अपना-अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा गया।
विज्ञापन

अकराबाद ब्लॉक प्रमुख ठा.राहुल सिंह ने बताया कि रविवार को वह साथियों संग कार से गांव चांदगढ़ी में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच शाम करीब पांच बजे बाइक सवार युवक उनकी कार के सामने बाइक खड़ी कर कार को जबरन रोकने का प्रयास करने लगा। उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो चालक से कार को रोकने की बजाय एक साइड से निकालने को कहा। आरोप है कि इसी बीच बाइक सवार युवक उनके साथ अभद्रता करने लगा। पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और पुलिस को सारी बातें बताईं। गांव चांदगढ़ी निवासी रामू सिंह का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख की कार तेज रफ्तार से निकल कर जा रही थी, जिससे बाइक सवार युवक सड़क किनारे गिर गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed