{"_id":"66aeb0dab2f5feae320269a7","slug":"committed-suicide-by-hanging-himself-due-to-domestic-strife-aligarh-news-c-210-1-sali1003-100343-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गृहक्लेश में फंदे पर लटककर दी जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गृहक्लेश में फंदे पर लटककर दी जान, परिवार में छाया मातम
Sun, 04 Aug 2024 04:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:06 AM IST
सार
युवक का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद रात में वह परिजनों से अलग एक कमरे में अकेला सो गया। अगली सुबह वह कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
3 अगस्त की सुबह बरला में एक युवक का अपने घर पर ही फंदे पर शव लटका मिला। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा है कि 2 अगस्त की शाम किसी बात पर उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद रात में वह परिजनों से अलग एक कमरे में अकेला सोया था। 3 अगस्त की सुबह वह कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। वह अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गया है।
विज्ञापन