{"_id":"6699acf9a43c9c49160160b4","slug":"committed-suicide-by-hanging-himself-due-to-domestic-strife-aligarh-news-c-210-1-sali1003-100333-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गृहक्लेश में फंदे पर झूलकर दी जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गृहक्लेश में फंदे पर झूलकर दी जान, परिवार में छाया मातम
Fri, 19 Jul 2024 05:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:32 AM IST
सार
किसी बात पर युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी जैसे ही घर से बाहर गई उसने कमरे में पंखे के सहारे अंगौछे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
18 जुलाई की शाम गांव ऊतरा में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार में युवक की मौत से मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव निवासी 26 वर्षीय शेर मोहम्मद उर्फ शेरा पुत्र अनीश खां गांव में रहकर मजदूरी करता था। बताते हैं कि 18 जुलाई की शाम किसी बात पर उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी जैसे ही घर से बाहर गई उसने कमरे में पंखे के सहारे अंगौछे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन