फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Commenting on the Hindu religious leaders arrested , police cordon

धार्मिक टिप्पणी पर हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, थाना घेरा

Fri, 17 Jun 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Commenting on the Hindu religious leaders arrested , police cordon
थाना देहलीगेट का घेराव करते हिंदूवादियों को समझाते थाना प्रभारी। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
वाट्सएप ग्रुप पर अशोभनीय टिप्पणी के आरोप में हिंदू जागरण मंच की युवा वाहिनी के महानगर महामंत्री संजू बजाज की गिरफ्तारी पर बृहस्पतिवार रात बखेड़ा खड़ा हो गया। गिरफ्तारी के विरोध में भड़के हिंदूवादियों और भाजपाइयों ने देर रात देहली गेट थाने का घेरावकर जबरदस्त हंगामा और पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी इसे सियासी गिरफ्तारी करार देकर संजू बजाज की रिहाई की मांग पर अड़े थे। देर रात तक थाने का घेराव जारी था और एडीएम सिटी व एसपी देहात से थाने पर वार्ता जारी थी। इस दौरान शहर भर के सभी थानों का फोर्स, पीएसी क्यूआरटी भी मौजूद थी।
विज्ञापन

छात्र राजनेताओं व युवाओं के बीच राजनीति नाम से एक वाट्सएप ग्रुप संचालित है। आरोप है कि बृहस्पतिवार दुपहर इस ग्रुप के सदस्य देहलीगेट निवासी संजू बजाज मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस टिप्पणी का उस ग्रुप में शामिल सपा छात्र सभा के मुंतजिम किदवई ने कड़ा विरोध किया और चेतावनी भी दी। बाद में यह शिकायत सीधे एसएसपी तक पहुंची और मामले में शाम को ही सिविल लाइंस थाने में संजू बजाज के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी कर माहौल खराब करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद शाम करीब आठ बजे एसओजी और सिविल लाइंस पुलिस देहलीगेट की पारोवाली गली से संजू बजाज को गिरफ्तार कर ले गई। जैसे ही  संजू बजाज की गिरफ्तारी की खबर फैली तो इलाके के लोगों के साथ-साथ हिंदूवादी नेता सत्यप्रकाश नवमान, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मानव महाजन, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा, डॉ.राजीव अग्रवाल,  मानवेंद्र प्रताप सिंह, यतेंद्र वाईके, रीता राजपूत, कालीचरन वार्ष्णेय, वैभव गौतम, अतुल राजाजी समेत तमाम भाजपाई काफी संख्या समर्थकों के साथ यह समझकर देहली गेट पहुंच गए। वहां थाने के दरवाजे पर बैठकर पुलिस, प्रशासन व सपा सरकार विरोधी जबरदस्त नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। संजू की रिहाई, खुद की गिरफ्तारी जैसी मांगें रख दीं। हालांकि एसओ अनुज कुमार ने समझाया कि पूरा मामला सिविल लाइंस का है। आप लोग वहां जाएं। मगर कोई बात मानने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल बिगड़ता देख खबर पर शहर के सभी एसओ, सीओ प्रथम, सीओ तृतीय भी पहुंच गए। हिंदूवादियों का तर्क था कि दिन में भाजपा ने रामलीला मैदान पर जो सपा विधायक विरोधी प्रदर्शन किया है। यह उसकी प्रतिक्रिया है और बदले की भावना से हो रहा है। बुधवार को सपा विधायक ने सिविल लाइंस में जो किया, उसमें कार्रवाई क्यों नहीं हुई। देर रात तक भीड़ जमा थी और हंगामा जारी था। एडीएम सिटी अवधेश तिवारी, एसपी देहात डॉ.ब्रजेश सिंह से वार्ता चल रही थी। देर रात एक बजे तक थाने में चली वार्ता से कोई हल नहीं निकला, जिसके बाद भाजपाई थाने से बाहर आ गए। रात करीब डेढ़ बजे थाने के बाहर ही फर्स बिछाकर धरने पर बैठ गए।

नियम के अनुसार कार्रवाई की गई है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- ब्रजेश सिंह, एसपीआरए

-संजू बजाज के खिलाफ  आईटी एक्ट की धारा  295 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर धर्म विशेष संबंधी अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप है।
- राजीव सिंह सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed