फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Collision between truck and pickup, driver injured

Aligarh: ट्रक-बोलेरो पिकअप में हुई भिड़ंत, चालक घायल, 24 भैंसा लादने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा

Sun, 13 Apr 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 01:38 AM IST
सार

ट्रक मथुरा से 24 भैंसों को भूसे की तरह लादकर अलीगढ़ जा रहा था। सामने से बोलेरो पिकअप आ रही थी। दोनों गंग नहर के समीप टकरा गए। इसमें ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Collision between truck and pickup, driver injured
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बोलेरो पिकअप - फोटो : संवाद

विस्तार

11 अप्रैल देर रात दो बजे इगलास थाना क्षेत्र के गंग नहर इलाके में बोलेरो पिकअप और ट्रक आमने-सामने से भिड़ गए। इस टक्कर से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक में 24 भैंसों को भूसे की तरह लादने पर पुलिस ने चालक व मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। भैंसों को कस्बे के स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दिया गया है। दोनों वाहन खड़े करा दिए गए हैं।

विज्ञापन


कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि ट्रक मथुरा से 24 भैंसों को भूसे की तरह लादकर अलीगढ़ जा रहा था। सामने से बोलेरो पिकअप आ रही थी। दोनों गंग नहर के समीप टकरा गए। इसमें ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। दोनों वाहनों को किनारे कर यातायात चालू किया गया। घायल चालक को उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


ट्रक में भूसे की तरह 24 भैंसों को लादकर ले जाने पर ट्रक चालक कपिल पुत्र वकील निवासी रठिया थाना कागारौल जिला आगरा तथा ट्रक मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed