फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Colleges not show interest in depositing fees VC angry fined one lakh

राज्य विश्वविद्यालय: कॉलेजों ने फीस जमा करने पर नहीं दिखाई दिलचस्पी, वीसी नाराज, लगेगा एक लाख का जुर्माना

Thu, 19 Jan 2023 05:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 05:51 PM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के ज्यादातर महाविद्यालयों ने परीक्षा शुल्क जमा करने पर दिलचस्पी नहीं दिखाई है। 25 जनवरी तक शुल्क जमा नहीं किया, तो इन महाविद्यालयों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। 

विज्ञापन
Colleges not show interest in depositing fees VC angry fined one lakh
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध एटा, हाथरस, कासगंज और अलीगढ़ के ज्यादातर महाविद्यालयों ने परीक्षा शुल्क जमा करने पर दिलचस्पी नहीं दिखाई है। 25 जनवरी तक शुल्क जमा नहीं किया, तो इन महाविद्यालयों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा एक दिसंबर 2022 से शुरू होकर 10 जनवरी 2023 तक संपन्न हो चुकी है। फिर भी ज्यादातर महाविद्यालयों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया, जिसे विवि प्रशासन ने अनुशासनहीनता माना।
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि 21 नवंबर 2022 को परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए निर्देश दिए गए थे, लेकिन महाविद्यालयों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिस पर कुलपति ने नाराजगी जताई है। महाविद्यालयों को 25 जनवरी तक हर हाल में लंबित परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। निर्धारित तिथि तक परीक्षा शुल्क जमा न करने की स्थिति में पांच लाख रुपये तक परीक्षा शुल्क वाले महाविद्यालय को 50 हजार रुपये और इससे अधिक परीक्षा शुल्क वाले महाविद्यालय को एक लाख रुपये जुर्माना राशि देनी होगी। 31 जनवरी तक शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed