फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   College land and building sold without permission

Aligarh News: बिना अनुमति के बेच दी कॉलेज की भूमि व इमारत

Tue, 28 Mar 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 28 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
College land and building sold without permission
कस्बा स्थित शशि शिक्षा संस्थान के प्रबंधक पर शासन की बिना अनुमति के संस्थान की भूमि व भवन को बेचने पर कानूनी शिकंजा कस गया है। मामले में नौ महीने पहले की गई शिकायत की जांच के बाद डीआईओएस के निर्देश पर रविवार को प्रबंधक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, मामले में हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल हुई। वहां से भी मुकदमे के आदेश हुए।
विज्ञापन


डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि प्रबंधक नन्नू मल गुप्ता ने कस्बा निवासी गंगाराम शर्मा से वर्ष 1982 में कन्या पाठशाला के नाम से भूमि का बैनामा कराया था। जिसका दाखिला खारिज 1990 में हुआ था। वर्ष 2003 में शशि शिक्षा संस्थान के नाम से इंटरमीडिएट तक की मान्यता ली गई। तब से इसे नन्नूमल गुप्ता संचालित करते रहे थे। विद्यालय वर्ष 2021 तक चालू हालत में रहा। उसके बाद नन्नूमल ने कस्बा के घनश्याम वार्ष्णेय व श्यामसुंदर वार्ष्णेय के नाम वर्ष 2021 में संस्थान की करीब सात बीघा जमीन (खेल परिसर) का बैनामा कर दिया। कुछ समय बाद ही विद्यालय में बने कमरों को मकान दर्शाकर बैनामा कर दिया। जबकि किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय की संपत्ति को बेचना विभागीय नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन


मामले में कस्बा के भगवती प्रसाद शर्मा ने 24 जून 2022 को डीआईओएस के यहां शिकायत की थी। जांच-पड़ताल के बाद डीआईओएस के आदेश पर वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार यादव ने नन्नूमल गुप्ता पुत्र कालीचरण गुप्ता निवासी बाबू सराय हकीम अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ बरला सर्जना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed