{"_id":"5c900114bdec22145b20e17a","slug":"collective-copy-caught-in-three-degree-colleges-at-atrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरौली में तीन डिग्री कॉलेजों में पकड़ी गई सामूहिक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरौली में तीन डिग्री कॉलेजों में पकड़ी गई सामूहिक नकल
Tue, 19 Mar 2019 02:05 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा विश्वविद्यालय की हो रही परीक्षाओं में अतरौली क्षेत्र के डिग्री कॉलेजों में जमकर नकल हो रही है। आगरा विश्वविद्यालय से सोमवार को आए सचल दल ने कई कॉलेजों में छापा मारा। तीन कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी गई। सचल दल ने तीनों परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई की संस्तुति की है। इसके साथ ही आगे की परीक्षाओं में और अधिक सख्ती अपनाने की बात कही है।
डिग्री कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं हो रही हैं। ज्यादातर कॉलेजों में सामूहिक नकल की शिकायतें विश्वविद्यालय तक पहुंच रही थी। सोमवार को बीएससी की परीक्षा में आगरा विश्वविद्यालय का सचल दल अतरौली के लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज पहुंचा।
यहां कॉलेज परिसर से ढाई सौ से अधिक मॉडल पेपर व 32 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए टीम ने पकड़ा। इसके बाद गिर्राज धरन महाविद्यालय नाहल टीम पहुंची। यहां सीसीटीवी कैमरे संचालित नहीं मिले। पालीमुकीमपुर के बिहारीलाल भारती डिग्री कॉलेज में चार नकलची व दो मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन
यहां पर सामूहिक नकल पर कार्रवाई की संस्तुति की गई। सचल दल ने इसके अलावा कई अन्य परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे संचालित न होने की शिकायत ज्यादातर जगहों पर मिली। सचल दल प्रभारी ने बताया कि विभिन्न माध्यम से अलीगढ़ जिले में कई जगहों पर नकल की शिकायतें मिल रही हैं।
परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए सचल दल और सख्ती से दौरे करेगा ताकि परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाया जा सके।