{"_id":"5887be6f4f1c1b5222cf3e13","slug":"cole-on-the-combine-bouillon-sp-congress-face-to-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल में गठबंधन पर झोल, सपा-कांग्रेस आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल में गठबंधन पर झोल, सपा-कांग्रेस आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 25 Jan 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद भी अलीगढ़ के कोल विस क्षेत्र में दोनों पार्टियों के उम्मीदवार आमने-सामने आ गए हैं। सपा से अज्जू इसहाक ने सोमवार को पार्टी सिंबल के साथ नामांकन किया। उसी दिन कांग्रेस के विवेक बंसल ने नामांकन किया लेकिन नामांकन के साथ सिंबल का बी फार्म नहीं था। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस का सिंबल भी जमा करा दिया।
यही नहीं पार्टी से नामांकन पूरा होने के बाद बंसल ने एहतियातन एक पर्चा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी जमा किया है, ताकि अगर कहीं उन्हें गठबंधन की कीमत चुकानी पड़े तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के रू प में मैदान में डट सकें।
दोनों तरफ से उम्मीदवार सामने आने के बाद यहां पर गठबंधन खटाई में पड़ गया है। अगर 27 जनवरी को नाम वापसी के दिन तक दोनों उम्मीदवार जमे रहे तो फ्रेंडली फाइट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हां, अगर यदि किसी एक ने नाम वापस ले लिया तो गठबंधन बना रहेगा।