फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cold wave increased cold

अलीगढ़ः शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, उंगलियां हुई सुन्न

Sun, 16 Jan 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cold wave increased cold
आगरा रोड पर अलाव जलाकर बैठे लोग। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में शीतलहर के चलने से ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार को पूरे दिन शीतलहर चलती रही। जिसने लोगों के हाथ पैर की उंगलियां सुन्न कर दी। दिन में निकली हल्की धूप से भी लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। ठंड के कारण लोग घरों में ही कैद रहे। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रहे हिमपात का असर जिले में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। कई दिनों से चल रही शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। शनिवार को हल्के कोहरे के बीच धूप भी निकली, लेकिन उसकी तपिश लोगों की ठंड नहीं मिटा सकी। वहीं रात के समय शीतलहर और बढ़ गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री व अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ कि.मी. प्रति घंटा रही। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ेगी। शहर में जगह-जगह लोगों ने अलाव जलाकर अपनी ठंड भगाई। शाम होते ही प्रतिष्ठान भी जल्दी बंद हो गए। ठंड के कारण लोग बहुत जरूरी कामों से ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed