फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cold wave, death of former military

शीतलहर का कहर, पूर्व फौजी की मौत

Sat, 06 Jan 2018 02:02 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 06 Jan 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
Cold wave, death of former military
छर्रा अड्डा पुल पर शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे कोहरे में होकर जाते लोग। - फोटो : Amar Ujala
पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी अब जानलेवा हो गई है। कड़ाके की सर्दी के चलते रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे पश्चिम बंगाल के एक पूर्व फौजी की मौत हो गई। बुजुर्गों को अब कार्डियोवस्क्युलर (हृदय की धमनियों में रक्त का प्रवाह) समस्याएं आ रही हैं। तीर सी चुभ रही हवा से लोग बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रेनों का परिचालन पटरी से उतरा है तो कोहरे के चलते बसों की रफ्तार भी कम हुई। हालात को देखते हुए कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सड़कों पर आकर रैन बसेरे, अलाव और खुले में सोने वालों की स्थिति जानी। उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के कोलकाता में न्यू अलीपुर के रायबहादुर गढ़ निवासी सीएन शुक्ला (71) पूर्व फौजी थे। गुरुवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन-चार पर फरक्खा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन लेट थी। सर्द मौसम उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि प्लेटफार्म पर यात्री के पड़े होने की सूचना पर रेलवे डाक्टर को बुलाया गया। रेलवे डाक्टर ने ठंड की वजह से हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की। यात्री के पास से मिले आधार कार्ड और अन्य कागजों से उसकी शिनाख्त हो सकी। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह अलीगढ़ के लिए निकल पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed