फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cold storage operators told their problems to the Horticulture Minister.

Aligarh News: कोल्ड स्टोरेज संचालकों ने उद्यान मंत्री को बताईं समस्याएं

Mon, 25 May 2026 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Cold storage operators told their problems to the Horticulture Minister.
 प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह  का कोल्ड  स्टोरेज एसोसिएसन के  पदाधिकारी माला पहनाक - फोटो : samvad
लखनऊ स्थित द सेंट्रम गोल्फ सिटी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ने उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का स्वागत किया। कोल्ड स्टोरेज संचालकों ने अपनी समस्याएं रखते हुए उनके समाधान की मांग की। उद्यान मंत्री ने कहा कि आलू उत्पादक किसान और कोल्ड स्टोरेज संचालक एक-दूसरे के पूरक हैं। सरकार किसानों को सब्सिडी देने पर विचार कर रही है तथा शीतगृह संचालकों के सुझावों पर भी निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने अमोनिया गैस की समय पर उपलब्धता और संशोधित नियमावली लागू कराने के लिए सरकार का आभार जताया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिराज गोदानी, धर्मेंद्र सिंह, मोनू शर्मा, नरेश सिंह ओमप्रकाश, विनीत कुमार, अंकुर शर्मा, यशपाल सिंह, डॉ. शैलेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed