{"_id":"678291e6df7d473c2a056708","slug":"cold-increased-due-to-rain-in-aligarh-city-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Weather: सुबह कोहरा, दोपहर थोड़ी सी धूप, रात में शुरू हुई बारिश, और बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Weather: सुबह कोहरा, दोपहर थोड़ी सी धूप, रात में शुरू हुई बारिश, और बढ़ी ठंड
Sat, 11 Jan 2025 09:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:14 PM IST
सार
11 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। 12 जनवरी को बादल और बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ में हुई बारिश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था। दोपहर को थोड़ी से धूप नजर आई। शाम को जैसे ही कोहरे की शुरूआत हुई, वैसे ही रात में बारिश शुरू हो गई। बारिश से ठंड और बढ़ गई है।
विज्ञापन
10 जनवरी को रात से ही कोहरे की चादर तन गई। सुबह चारों ओर कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा था। घर और बाजार में लोग आग से हाथ सेंकते नजर आए। दोपहर को कोहरे से कुछ राहत मिली, थोड़ी-थोड़ी धूप में लोग खड़े देखे गए। शाम को फिर कोहरा छाने लगा। रात में अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से ठंड और बढ़ गई। संभावना है कि रात में अब कोहरा कम नजर आएगा।
विज्ञापन
11 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। 12 जनवरी को बादल और बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन