फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Coaching center operator accused of raping student

Aligarh: कोचिंग सेंटर संचालक ने किया छात्रा संग दुष्कर्म, कई महीने से कर रहा था गलत काम, हंगामा

Thu, 21 Nov 2024 10:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 10:16 PM IST
सार

कोचिंग संचालक धनंजय कुमार ने खुद को एक क्लास रूम में बंद कर लिया। मौजूद भीड़ ने क्लास रूम का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। बाद में सूचना पाकर क्वार्सी थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने संचालक को बाहर निकाला और क्वार्सी थाने ले जाने लगी।

विज्ञापन
Coaching center operator accused of raping student
धनंजय कोचिंग सेंटर, जिसके संचालक पर लगा दुष्कर्म का आरोप - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में 21 नवंबर की शाम को सुरेंद्र नगर में स्थित धनंजय क्लासेज कोचिंग सेंटर पर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। इनका आरोप था कि कोचिंग संचालक ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। वह काफी समय से परेशान कर रहा था। भीड़ बढ़ने पर संचालक ने खुद को कोचिंग सेंटर की एक क्लास में बंद कर लिया। बाद में पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला और क्वार्सी थाने ले आई। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर विद्यार्थियों को शांत कराया।

विज्ञापन


धनंजय कोचिंग सेंटर में कक्षा दस और बारहवीं की छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। यहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक बैच चलते हैं। आज शाम को करीब पांच बजे इस कोचिंग में तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं और इनके परिजन इकट्ठा हो गए। हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान कोचिंग संचालक धनंजय कुमार ने खुद को एक क्लास रूम में बंद कर लिया। 
विज्ञापन


यहां मौजूद भीड़ ने क्लास रूम का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। बाद में सूचना पाकर क्वार्सी थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने संचालक को बाहर निकाला और क्वार्सी थाने ले जाने लगी। इसी दौरान भीड़ ने संचालक को पुलिस के कब्जे से छीनने की कोशिश की। मगर पुलिस वालों ने यहां मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed