फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   coaching center of accused of raping student sealed

Aligarh: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी का एक के बाद दूसरा कोचिंग सेंटर भी सील, जेल में है आरोपी संचालक

Thu, 28 Nov 2024 11:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 11:20 AM IST
सार

कोचिंग सेंटर संचालक धनंजय वार्ष्णेय पर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था, जिसके बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने काफी हंगामा काटा था। तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस आरोपी धनंजय को थाने ले गई। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। कोचिंग सेंटर पिछले 10 साल से बगैर पंजीकरण के चल रहा था।

विज्ञापन
coaching center of accused of raping student sealed
पला रोड पर कोचिंग को सील करते शिक्षा विभाग के अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में धनंजय कोचिंग क्लासेज की पला रोड स्थित दूसरी शाखा भी 27  को सील कर दी गई है। इससे पहले सुरेंद्र नगर स्थित धनंजय कोचिंग क्लासेज सील की जा चुकी है।

विज्ञापन


21 नवंबर को कोचिंग सेंटर संचालक धनंजय वार्ष्णेय पर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था, जिसके बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने काफी हंगामा काटा था। तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस आरोपी धनंजय को थाने ले गई। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। कोचिंग सेंटर पिछले 10 साल से बगैर पंजीकरण के चल रहा था।
विज्ञापन


इस कोचिंग सेंटर पर 25 नवंबर को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सील लगा दी थी। धनंजय वार्ष्णेय के दूसरे कोचिंग सेंटर पर शिक्षा विभाग ने सील लगा दी। कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा था। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकुर शर्मा ने आंदोलन की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पला रोड पर कोचिंग को सील करते शिक्षा विभाग के अधिकारी व साथ में पुलिस
बगैर पंजीकरण के नहीं चल सकेंगे कोचिंग सेंटर : डीआईओएस
अलीगढ़ के डीआईओएस सर्वदा नंद ने बताया कि अब जिले में बगैर पंजीकरण के कोई भी कोचिंग सेंटर नहीं चल सकेंगे। अगर कोई भवन स्वामी अपने यहां कोचिंग सेंटर के लिए किराये पर जगह देता है तो कोचिंग सेंटर संचालक से पंजीकरण के बारे में जानकारी जरूर कर लें। वर्ना, जब कोचिंग सील होगी तो उनका भवन भी जद में आएगा। उन्होंने कहा कि बगैर पंजीकरण के चल रहे कोचिंग सेंटर के खिलाफ आज से अभियान चलाया जाएगा। 16 साल से कम आयु के विद्यार्थी कोचिंग सेंटर में मिले तो सेंटर संचालक पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed