फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Co-operative society director accused of misconduct

Aligarh News: सहकारी समिति संचालक पर दुर्व्यवहार का आरोप

Sun, 28 Sep 2025 08:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:40 AM IST
विज्ञापन
Co-operative society director accused of misconduct
ग्रामीण सहकारी समिति उत्तरी एवं दक्षिणी पर 360-360 बोरी डीएपी आई थी। सूचना पर किसान डीएपी लेने पहुंच गए। उत्तरी समिति पर पांच बीघा खेत पर एक बोरी डीएपी दी जा रही थी। गांव बिलखोरा के बुजुर्ग किसान श्योर सिंह ने बताया कि वे दिव्यांग हैं। समिति पर पहुंचने के बाद उन्होंने संचालक से कहा कि पहले उनका नंबर लगा दें। इस पर संचालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्का दे दिया। गांव संग्रामपुर के लक्ष्मण सिंह ने भी समिति संचालक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। किसानों ने समिति के संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया। समिति के संचालक कृतेष राज राघव ने इस बारे में कोई भी जवाब नहीं दिया। दक्षिणी समिति पर डीएपी शांतिपूर्वक तरीके से वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed