फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi will come tomorrow, will give a gift of 406 crores

मुख्यमंत्री योगी कल आएंगे, देंगे 406 करोड़ की सौगात

Fri, 14 Oct 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come tomorrow, will give a gift of 406 crores
हैबीटेट सेंटर का निरीक्षण करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, नगर आयुक्त अकित आस? - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर अलीगढ़ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 73 करोड़ रुपये से बने नगर निगम के हैबिटेट सेंटर समेत करीब 406 करोड़ की कुल 59 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मुरादाबाद से हेलीकॉप्टर से अपराह्न 03:45 बजे लोधा स्थित निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कमिश्नरी में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही, जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम हैबिटेट सेंटर में होगा। यहां पर वह विकास कार्यों एवं परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित 200 लाभार्थी भी मौजूद रहेंगे, जिनसे मुख्यमंत्री रूबरू होंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि में सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन रविवार की सुबह एटा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ अंकित खंडेलवाल के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
दो हेलीपैड बनाए जा रहे
लोधा एवं 38वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। डीएम, एसएसपी समेत तमाम अफसरों ने संभावित कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का जायजा लिया और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।
अलीगढ़ में करीब 18 घंटे रुकेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी प्रमुख मंडलों एवं जिलों का दौरा कर रहे हैं। पूर्वांचल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में जाकर वे विकास कार्यों का जायजा एवं समीक्षा के बाद बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण कर चुके हैं। अलीगढ़ में भी उनका कार्यक्रम लंबे समय से प्रस्तावित है।
भाजपा सरकार के 2.0 कार्यकाल में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री का 13 अक्तूबर को आने का कार्यक्रम तय हुआ था, जो अपरिहार्य कारणों से टल गया था। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री अलीगढ़ में रात्रि प्रवास समेत करीब 18 घंटे रुकेंगे।
सड़कों की दुर्दशा में सुधार के प्रयास
प्रशासन का पूरा जोर बारिश में ध्वस्त हुईं शहर की प्रमुख सड़कों की मरम्मत और जलभराव की स्थिति को सामान्य करने पर है। नाले, नालियों की सफाई के साथ ही खासकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के रूट को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों की मरम्मत समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में संबंधित विभागीय कर्मचारी जुटे हैं।
बड़ी परियोजनाओं का भी कर सकते हैं निरीक्षण
मुख्यमंत्री जिले की बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं में शामिल राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के साथ ही डिफेंस कॉरिडोर एवं गभाना के अटल आवासीय विद्यालय टमकौली के निरीक्षण के लिए भी जा सकते हैं। इसके मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे हैं।
इन्हें करेंगे जनता को समर्पित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैबिटेट सेंटर, गंगा नदी पर बने सांकरा पुल, वाणिज्य कर कार्यालय, अलहदादपुर स्थित स्टेडियम, चार फ्लाईओवर, फोरलेन सड़क, कस्तूरबा आवासीय स्कूल भवन, पीपी मॉडल पर बनने वाले सारसौल सेटेलाइट बस अड्डा का शिलान्यास, स्मार्ट सिटी बसों के लोकार्पण, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन, बिजली, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुई कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।
इसके अलावा, ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, साथा चीनी मिल, क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी, सारसौल एवं सासनीगेट पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर निर्माण एवं रिंग रोड, खैर बाईपास निर्माण की घोषणा कर सकते हैं। जिले की छठवीं तहसील के रूप में अकराबाद के नाम की घोषणा करने के साथ ही कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों की भी सौगात दे सकते हैं। निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभी तक 59 परियोजनाओं की सूची तैयार हो चुकी है।
- मुख्यमंत्री के अलीगढ़ आने का कार्यक्रम तय हो चुका है। वे दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत जिले की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रस्तावित आगमन देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शनिवार को लखनऊ से पहले मुरादाबाद पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए अपराह्न 03:45 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद 04:15 बजे 38वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर पहुंचेंगे। यहां से 04:20 बजे कमिश्नरी/सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 04:25 बजे जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम 05:30 हैबिटेट सेंटर में विकास कार्यों एवं परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे। 06:20 से 06:45 बजे तक स्थानीय भ्रमण करेंगे। शाम 07 बजे से प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे वे हेलीकॉप्टर से एटा मलावन को प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed