फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi Adityanath visit to Aligarh

Yogi Adityanath: पांच अगस्त को अलीगढ़ आएंगे सीएम योगी, साथ में होंगे ऊर्जा मंत्री, तैयारियां जोरों पर

Sat, 02 Aug 2025 11:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 11:10 AM IST
सार

डीएम संजीव रंजन ने 38वीं पीएसी बटालियन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ हैलीपैड, स्विस कॉटेज निर्माण आदि की समीक्षा की।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit to Aligarh
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को अलीगढ़ आ रहे हैं। वे यहां विकास कार्यों व प्रदेश-केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। हालांकि, अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


मगर 5 अगस्त को आगमन के संकेत मिलने के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। अब तक की तैयारियों व जानकारी के अनुसार सीएम के साथ नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी आएंगे। सीएम को यहां रामघाट रोड पीएसी वाहिनी में उतारने व सर्किट हाउस या कमिश्नरी सभागार में बैठक कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

निरीक्षण करते अलीगढ़ डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम संजीव रंजन ने 38वीं पीएसी बटालियन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ हैलीपैड, स्विस कॉटेज निर्माण आदि की समीक्षा की। इस दौरान एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी सिटी  मृगांक पाठक, एसपी ट्रैफिक, अधिशासी अभियंता लोनिवि, सीओ तृतीय, एसीएम प्रथम एवं द्वितीय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed