फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi action on irregularities in Ram Ghat Kalyan Marg tender

रामघाट कल्याण मार्ग: टेंडर में गड़बड़ी, सीएम योगी ने लिया एक्शन, पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता हटाए, एसई निलंबित

Sun, 31 Aug 2025 12:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 12:15 PM IST
सार

क्वार्सी चौराहा से बुलंदशहर के नरौरा तक इस मार्ग के चौड़ीकरण को लोक निर्माण विभाग ने टैंडर प्रक्रिया पिछले दिनों पूरी की। जिसमें से 219.52 करोड़ रुपये के टैंडर को लेकर पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू व सांसद सतीश गौतम द्वारा अलग-अलग शिकायतें की गई। जिसमें अनियमितता का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
CM Yogi action on irregularities in Ram Ghat Kalyan Marg tender
रामघाट कल्याण मार्ग, अलीगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले में सड़कों की दुर्दशा व रामघाट कल्याण मार्ग के 219.52 करोड़ रुपये के टेंडर में गड़बड़ी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गौतम को निलंबित करते हुए एक्सईएन योगेश कुमार पर जांच नियत कर दी गई है। वहीं मुख्य अभियंता सौरभ बैराठी को अलीगढ़ से हटाते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर स्पष्टीकरण मांगा है। एक साथ इतनी तगड़ी कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि यह अभी शुरुआत है। आगे कुछ अन्य अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।

विज्ञापन


क्वार्सी चौराहा से बुलंदशहर के नरौरा तक इस मार्ग के चौड़ीकरण को लोक निर्माण विभाग ने टैंडर प्रक्रिया पिछले दिनों पूरी की। जिसमें से 219.52 करोड़ रुपये के टैंडर को लेकर पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू व सांसद सतीश गौतम द्वारा अलग-अलग शिकायतें की गई। जिसमें अनियमितता का आरोप लगाया गया। जिस पर शासन के निर्देश पर कमिश्रर ने नगर आयुक्त की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी व सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक को शामिल किया गया है। एक सप्ताह में इस समिति ने रिपोर्ट बनाकर कमिश्रर के जरिये शासन को भेजी।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में पाया गया कि औद्योगिक-लॉजिस्टिक पार्क के लिए अलीगढ़-रामघाट कल्याण सिंह मार्ग को दो अलग-अलग पैकेज में फोरलेन करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। इनकी लागत क्रमश: 136.60 करोड़ और 82.92 करोड़ रुपये है। कामों की स्वीकृति से पहले ही निविदाएं आमंत्रित की गईं और शुद्धि पत्र के माध्यम से एक दिन की अवधि बढ़ाई गई। जिसमें औसतन 24 प्रतिशत कम दरों की निविदाएं प्राप्त हुईं, जबकि इन दोनों कामों की निविदाएं क्रमश: 6.05 और 6.81 प्रतिशत कम दरों पर प्राप्त हुईं। इन दोनों कामों में प्रतिस्पर्धा कम हुई, जिससे सरकारी धन का नुकसान हुआ। इसी आधार पर अलीगढ़ लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गौतम को शासन ने निलंबित कर दिया है। वे निलंबन काल में प्रमुख अभियंता कार्यालय, लखनऊ से संबद्ध रहेंगे। उनके मामले में आगे की जांच सहारनपुर के मुख्य अभियंता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता सौरभ बैराठी को हटाया, मांगा स्पष्टीकरण

मुख्यमंत्री के अलीगढ़ मंडल की समीक्षा के समय शहर की सडक़ों का मुद्दा जोर शोर से उठा था। उससे पहले दिशा की मीटिंग में सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सूतमिल से नादा पुल व सूतमिल से भांकरी तक की सडक़ के निर्माण में अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। यह मुद्दा समीक्षा में सीएम के समक्ष रखा गया था। उसी का संज्ञान लेते हुए यहां के मुख्य अभियंता सौरभ बैराठी को हटाया गया है। साथ में यह भी कहा गया है कि वे अपना लिखित स्पष्टीकरण 15 दिन के भीतर शासन को उपलब्ध कराएं। अन्यथा उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। उनके स्थान पर इंडो-नेपाल बॉर्डर के मुख्य अभियंता विजय सिंह को अलीगढ़ का मुख्य अभियंता बनाया गया है।

उड़ती धूल-गड्ढों पर अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
सीएम के आगमन से पहले व उनके समीक्षा मीटिंग करके जाने के बाद शहर के रामघाट रोड सहित अन्य तमाम सडक़ों के गड्ढों व सडक़ों से उड़ती धूल का मुद्दा अमर उजाला ने लगातार उठाया था। इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों के स्तर से शासन को अवगत कराया गया था। साथ में अखबार की खबरें तक सीएम कार्यालय तक भेजी गई थीं। इसके बाद ही सीएम का मूड यहां समीक्षा के समय आते पर बिगड़ा था। इसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू हुई है। संकेत हैं कि आगे अन्य लोगों पर भी गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed