फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM will se update model of Raja Mahendra pratap University

अलीगढ़ः सीएम योगी विवि का अपडेट मॉडल देखेंगे डिफेंस कॉरिडोर के मेन गेट का नक्शा पास

Fri, 17 Sep 2021 03:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
CM will se update model of Raja Mahendra pratap University
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का मॉडल। - फोटो : CITY OFFICE
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 12 बजे लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि और डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड के शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी के निर्देश के बाद विवि के मॉडल अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

विवि का प्रस्तावित मॉडल और थ्री डी नक्शा नोएडा की कंपनी डिजाइन एसोसिएट इनकॉरपोरेट, आर्किटेक्चर ने नए सिरे से अपडेट कर दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री के सुझाव के बाद विवि की प्राचीर व ऊपरी हिस्से को राजा महेंद्र प्रताप सिंह के वैश्विक कद के अनुसार स्वरूप दिया गया है। अपडेट मॉडल के अनुसार विवि का मुख्य भवन, प्रवेश द्वार और अन्य भवन अब ऊंचे और किसी ऐतिहासिक किले की तरह होंगे। अधिकांश भवनों की प्राचीर व दरवाजे महलों के स्वरूप में होंगे। इनकी ऊंचाई और डोम की डिजाइन दर्शनीय होगी। ये किसी पुरातन मंदिर या महल की शक्ल में होंगे। विवि हाईवे से दिखेगा, जिसके लिए मुख्य द्वार से सिक्सलेन रोड बनेगा। ये विवि इतना विशालकाय और महलनुमा होगा कि लोग यहां इसको देखने के लिए आएंगे। इसका मुख्य प्रवेश द्वार राजा के इतिहास के अनुरूप डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपडेट मॉडल रविवार को आ गया है। इसको सोमवार को लोधा में पीएम मोदी के मंच के पास ही सजाया जाएगा, जिसका सीएम योगी अवलोकन करेंगे। इधर, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में जिन उद्यमियों को जमीन नहीं मिल पाई है, उनके लिए पास के गांव कीरतपुर निमाना में जमीन लेकर आवंटन की तैयारी शुरू हो रही है। अलीगढ़ पलवल हाईवे के दोनो ओर आमने-सामने बस रहे डिफेंस कॉरिडोर के मुख्य द्वार को भव्य रूप दिया जाएगा। हाईवे के दोनों ओर कॉरिडोर के मुख्य द्वार का नक्शा यूपीडा से पास हो गया है। यूपीडा के आर्किटेक्ट ने ये नक्शा पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा के स्थानीय प्रोजेक्ट मैनेजर आरके वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आत्मनिर्भर भारत के लिए जो रोजगार योजना बनाई है, हाईवे के बीचोंबीच और दोनों मुख्य द्वार पर इसका प्रचार किया जाएगा। कॉरिडोर में निवेश करने वाले निवेशकों ने अपनी यूनिटों के बोर्ड लगा दिए हैं। बाउंड्रीवाल का टेंडर जल्द ही खुलेगा।

इधर, एसडीएम कोल को कॉरिडोर के लिए करसुआ गांव या अंडला गांव की ओर से संपर्क मार्ग बनाने के लिए कहा गया है। विमाना गांव की ओर कॉरिडोर के विस्तार की भी योजना है। पानी की आपूर्ति और जल निकासी जल निगम को सौंपी गई है, लेकिन अभी तक ये कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed