फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM inaugurated Masudabad bus stand online

मसूदाबाद बस अड्डे का सीएम ने किया ऑनलाइन लोकार्पण

Fri, 22 Jan 2021 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurated Masudabad bus stand online
मसूदाबाद बस स्टैंड - फोटो : CITY OFFICE
शहर के नवनिर्मित बस अड्डे मसूदाबाद का बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन लोकार्पण किया। एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये यह लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। साथ ही अतरौली के बस अड्डे का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के हित के लिए ही काम करने वाला अधिकारी अच्छा लोक सेवक कहलाता है। जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

वैसे तो मसूदाबाद बस अड्डे का संचालन 20 दिसंबर से किया जा रहा है। मगर, परिवहन निगम ने सीएम से इसका अब विधिवत लोकार्पण कराया है। इस बस अड्डे से देहरादून, मेरठ के साथ ही मुरादाबाद, दिल्ली, कौशांबी, खुर्जा, बुलंदशहर की बसों का आवागमन होगा। एआरएम अलीगढ़ वीके शुक्ला के अधीन इस बस अड्डे को रखा गया है। स्टेशन इंचार्ज के तौर पर राकेश कुमार की तैनाती की गई है। इस बस अड्डे के पुनर्निर्माण पर निगम की ओर से 4.97 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एनआईसी में अलीगढ़ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान, आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन, एसएसपी मुनिराज जी, एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह के तहत पहले सप्ताह चेतावनी, दूसरे सप्ताह कार्रवाई : सीएम
कार्यक्रम में सीएम ने परिवहन विभाग के राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भी विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस माह वाहन चालकों को जागरूक किया जाए। पहले सप्ताह सिर्फ जागरूकता अभियान चलाया जाए। दूसरे सप्ताह से प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, परिवहन विभाग को ब्लैक स्पॉट पर काम करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। स्थानीय निकाय अपने स्तर से सड़कों को दुरुस्त करेंगी। चौराहा का सुंदरीकरण किया जाए। डिवाइडरों की दशा सुधारी जाएं। साथ ही उन्होंने यातायात नियमों के जागरूक के लिए प्रत्येक मंडल में एक-एक एलईडी वैन की सौगात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed