{"_id":"634b13a9ade2b62cf90a9732","slug":"cm-explores-new-possibilities-through-social-organizations-city-office-news-ali3027441179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने सामाजिक संगठनों के माध्यम से तलाशी नई संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने सामाजिक संगठनों के माध्यम से तलाशी नई संभावनाएं
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्घाटन समारोह के दौरान लाइटों से जगमगाता हैबीटेट सेंटर । संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दौर के दौरान सर्किट हाउस में प्रबुद्धजनों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सीधा संवाद करते हुए सामाजिक संगठनों के माध्यम से नई संभावनाओं को तलाश की। जिनमें संभावनाएं दिखीं, उन संगठनों को जमकर प्रोत्साहित भी किया। सीएम ने कहा कि गांव तो स्मार्ट बनने चाहिए, मगर साथ ही आत्मनिर्भर भी बनें इसके प्रयास भी करने चाहिए। इसमें पढ़े-लिखे लोगों की अहम भूमिका हो सकती है।
बैठक में सीएम ने सबसे पहले मानव उपकार संस्था के प्रमुख विष्णु कुमार बंटी से उनके कार्यों के बारे में जाना उनके कार्य की सराहना भी की। अविरल धारा के प्रमुख अतुल सिंह के कार्य के बारे में भी जानकारी की उनके अच्छे कार्य के लिए उन्हें बधाई भी दी। उद्योगपति धनजीत वाड्रा से भी बातचीत की।
सीएम ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के नोड में से अलीगढ़ भी एक प्रमुख नोड है, इसलिए यहां तमाम लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही सरकार की तरफ से भी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा ने भी पर्यावरण के बारे में बताया।
विज्ञापन
कहा, सरकार को पर्यावरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सुमित सराफ से भी सीएम ने उनके कार्य के बारे में जानकारी की और उनके प्रयासों को सराहना की। उद्यमी विशाल गर्ग बीडीके ने सीएम से कहा की एयरपोर्ट के कार्य में देरी हो रही है तो सीएम ने कहा कि बहुत जल्द ही इसकी एमओई मिलने वाली है। इसके बाद यहां से उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।
विशाल गर्ग ने बताया कि उनकी ईंटें विदेश तक गई हैं तो सीएम पहले थोड़ा चौके और बाद में उनकी तारीफ की। ग्रामीण अंचल की महिलाओं के कार्य के बारे में जाना और उन्हें प्रोत्साहित भी किया सीएम ने कहा कि गांव स्मार्ट तो होने ही चाहिए, साथ ही आत्मनिर्भर भी होने चाहिए। इसमें सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जैविक खेती के लिये संतोष कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, मनोज प्रताप, अशोक कुमार, निशानेबाजी में सबीरा हारिस, दुग्ध उत्पादन में श्यौराज सिंह, विनोद कुमार, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. पवन वार्ष्णेय, डॉ. आलोक गुप्ता, शिक्षा क्षेत्र में राजीव अग्रवाल, डॉ. संजय कुमार, नीलम शर्मा, भूपेंद्र सिंह, राजीव रंजन, ग्राम प्रधान अमित कुमार, सुंदर सिंह, संध्या सिंह, नीलम सिंह, नीरज सिंह, प्रशांत मुद्गल, महिला स्वयं सहायता समूह से पूनम देवी, प्रेमवती एवं पूनम सिंह, चन्द्रय सिंह चौधरी बाल पुरस्कार विजेता, बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में सुरेंद्र, सुनील कुमार शर्मा, हेमलता गुप्ता, नीता कुमारी, राजकुमार वार्ष्णेय, हरभजन सिंह सुखदेवा, विनोद गर्ग, सुशील चौधरी, अतुल अग्रवाल, सौरभ सिक्ससंस, अंकुर माहेश्वरी, राकेश भार्गव, इंजी. दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, डॉ. सुदेश वार्ष्णेय, डॉ. राजीव अग्रवाल, अजय पटेल, उद्यमी राजीव गर्ग, विजय बजाज, स्वप्निल जैन, मोहित अग्रवाल, प्रशांत सिंघल, संजीव, वरूण गर्ग, मनीष बंसल, नेकराम शर्मा, गौरव मित्तल, उर्वशी गौड़, राहुल गौतम, प्रवीन अग्रवाल, राजेश माहेश्वरी आदि थे।